( प्रश्न उत्तर ) जनरेटर सिद्धांत बनावट एवं वाइंडिंग के प्रकार









प्रश्न 1- डी.सी. मशीन के मुख्य दो भाग कौन कौन से हैं?
उत्तर- आधुनिक डी.सी. मशीनों में एक स्थिर चुंबकीय फील्ड संरचना और एक अार्मेचर होता है।

प्रश्न 2- एक आर्मेचर के कौन कौन से भाग होते हैं?
उत्तर- आर्मेचर,एक लैमिनेटेड आयरन में स्लाट कटी हुई कोर और कॉपर सेगमेंट से बने हुए कम्यूटेटर से मिलकर बना होता है।

प्रश्न 3- जैनरेटर किस प्रकार की वोल्टेज उत्पन्न करता है?
उत्तर- जैनरेटर में आर्मेचर की 1 प्राइम मुवर (स्टीम इंजन , पानी से चलने वाली टर्बाइनया डीजल इंजन इत्यादि) से घुमाया जाता है जिससे यह चुंबकीय सेल को काटते हैं और वोल्टेज पैदा होती है।

प्रश्न 4- कंडक्टरों में किस दर से वोल्टेज उत्पन्न होती है?
उत्तर-  प्रत्येक कंडकटर में पैदा होने वाली वोल्टेज, चुंबकीय बल रेखाओं के काटने की दर पर निर्भर करती है।

प्रश्न 5- एक कंडक्टर में 1 वोल्ट वोल्टेज किस प्रकार पैदा की जा सकती है।
उत्तर- यदि प्रति कंडक्टर द्वारा, 100 मिलियन फलक्स रेखाओं को 1 सेकंड की दर से काटा जाए तो 1 वोल्ट पैदा होती है।

प्रश्न 6- लैप वाइंडिगं क्या है?
उत्तर- लैप वाइंडिगं वह होती है जिसमें प्रत्येक क्वायल के सिरे, कम्यूटेटर बार पर एक दूसरे के पास- पास जुड़ते हैं अर्थार्थ नजदीक वाली bars  पर जैसे 1 और 3 या 1 और 4 बार संख्या पर।

प्रश्न 7- वेव वाइंडिगं से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- वेव वाइंडिंग वह है जिसमें प्रत्येक क्वायल के सिरे कम्यूटेटर पर एक दूसरे से लगभग 2 पोल पिच दूरी पर जुड़ते हैं ।(एक पोल पिच और दो नजदीकी पोलों के बीच परिधि पर नापी गई दूरी है)

प्रश्न 8- क्वायलों के स्पान  से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- किसी क्वायल का स्पैन  अथार्थ बैक पिच दो नजदीक वाले पोलों के मध्य के बीच की दूरी के बराबर( या लगभग बराबर) होती है अथार्थ और पोल पिच के बराबर।

टिप्पणियाँ